नायक' के अवतार में CM योगी
'नायक' के अवतार में CM योगी, पढ़ें मंगलवार की 5 बड़ी खबरें
- ByKamal Meshram --
- 2018-04-24
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतापगढ़ के मधुपुर गांव पहुंचे. यहां सीएम ने चौपाल लगाई और जनता के साथ सीधे संवाद किया. वहीं, राजस्थान में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और केंद्रीय बीजेपी के बीच सियासी जंग शुरू हो गई है. पढ़ें मंगलवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
1. गांव में योगी की 'रात्रि चौपाल': जनता बोली- नहीं मिले शौचालय, अफसरों को फटकार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतापगढ़ के मधुपुर गांव पहुंचे. यहां सीएम ने चौपाल लगाई और जनता के साथ सीधे संवाद किया. मधुपुर गांव के स्कूल प्रांगण में रात्रि चौपाल के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गांव के हजारों लोगों से मुखातिब हुए और एक-एक कर सभी योजनाओं के बारे में लोगों से जानकारी ली.
2. राजस्थान बीजेपी में अध्यक्ष पद पर घमासान, दिल्ली पहुंचे कई विधायक
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और केंद्रीय बीजेपी के बीच सियासी जंग शुरू हो गई है. इस सियासी जंग में प्रदेश अध्यक्ष कौन बने इसके लिए राजे सरकार के 20 से ज्यादा मंत्रियों और 20 विधायकों ने बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय नेतृत्व पर दवाब बनाने के लिए दिल्ली में डेरा डाला हुआ है.
3. जन्मदिन विशेष- सचिन रमेश तेंदुलकर: न भूतो, न भविष्यति!
सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट से अलविदा कहे हुए लगभग 5 साल हो गए हैं. लेकिन इन पांच में साल में ना क्रिकेट सचिन से दूर गया और ना ही फैंस. आज भी अगर सचिन कहीं खड़े हो जाए या उनकी झलक दिख जाए तो सचिन-सचिन की आवाज़ गूंज उठती है. सचिन अभी भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ बतौर मेंटर जुड़े हुए हैं.
4. संविधान भी खामोश: SC में महाभियोग प्रस्ताव का क्या होगा, कौन करेगा सुनवाई?
कांग्रेस समेत सात राजनीतिक दलों की ओर से देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ लाया गया महाभियोग का नोटिस रद होने से नया महापचड़ा सामने आया है. अब असल सवाल यह है कि इस चुनौती की चिकचिक कब, कहां और कैसे आगे बढ़ेगी? क्या सुप्रीम कोर्ट इसे सुन पाएगा? क्या संसद का विशेषाधिकार इसमें आड़े तो नहीं आएगा?
5. चीन: आज SCO समिट को संबोधित करेंगी सुषमा स्वराज
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने चीन दौरे पर हैं. इस दौरान सुषमा स्वराज यहां पर SCO देशों के सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. आज यहां होने वाले विदेश मंत्रियों के संबोधन में सुषमा स्वराज का संबोधन भी होगा.
Comment