होंडा ने की नई मंकी 125 मोटरसाइकल
होंडा ने की नई मंकी 125 मोटरसाइकल के उत्पादन की पुष्टि, जानें किन फीचर्स से लैस है बाइक
- ByKamal Meshram --
- 2018-04-26
खास बातें
-
होंडा ने मंकी 125 में 125सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया है
-
होंडा जापान की वेबसाइट पर इस बाइक की कीमत अपडेट की दी है
-
होंडा मंकी 125 की कीमत 3,99,600 येन यानी 2.45 लाख रुपए रखी है
होंडा कंपनी ने कहा कि मंकी बाइक का उत्पादन दोबारा शुरू कर चुकी है. इसे पहली बार 2017 टोक्यो मोटर शो में शोकेस किया था.
कंपनी ने इसे पहली बार 2017 टोक्यो मोटर शो में शोकेस किया था. मांग में कमी की वजह से बिक्री में गिरावट आने और नए एमिशन नॉर्म्स पर खरा नहीं उतरने की वजह से कंपनी ने होंडा मंकी बाइक को पिछले साल बंद कर दिया था. नई मंकी बाइक पिछले मॉडल के समान प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है और इस बाइक में ग्रोम या MSX 125 इंजन लगाया जाएगा. कंपनी बाइक में नया 125cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन लगाने वाली है. यह इंजन 7000 rpm पर 9.3 bhp पावर और 5250 rpm पर 11 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है.बाइक में लगा इंजन फ्यूल इंजैक्शन तकनीक वाला है और इसका कुल वज़न 107 किग्रा के साथ 5.6-लीटर का फ्यूल टैंक है.
होंडा ने मंकी 125 में 125सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया हैकंपनी ने अपनी जापान की वेबसाइट पर पहले ही इस बाइक को डिस्प्ले कर दिया है जिसकी कीमत 3,99,600 येन यानी भारतीय मुद्रा में यह कीमत 2.45 लाख रुपए हो जाती है.कंपनी इसे कैफे रेसर वेरिएंट में भी लॉन्च करेगी. अगर कंपनी इस बाइक को देश में लॉन्च करेगी तो सबसे ज़्यादा खुशी की बात होगी, लेकिनअनुमान है कि कंपनी इस बाइक को भारत में नहीं करने वाली.


होंडा मंकी 125 की कीमत 2.45 लाख रुपए रखी है
Comment