No icon

फिर चला माही का बल्ला

फिर चला माही का बल्ला चेन्नई सुपर किंग्स को ऐक और मिल गई जीत

फिर चला माही का बल्ला

चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेहद रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया. इस जीत के हीरो रहे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी 34 गेंदों में नाबाद खेली और जीत दिला दी.

चेन्नई के 74 रन पर चार विकेट गिर गए थे उसके सामने 206 रनों की विशाल चुनौती थी CSK पर हार का खतरा मंडरा रहा था, जीत के लिए 11 ओवर में 134 रनों की दरकार थी. लेकिन धोनी कुछ और ही सोचकर आए थे.

मुश्किल राह को धोनी ने बनाई आसान

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. जिस समय धोनी आए, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज उमेश यादव अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा रहे थे, लेकिन धोनी ने संयम से काम लिया और अंत के ओवरों में RCB के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने का प्लान बनाया.

रायडू और धोनी कर टीम को जीत के रास्ते पर बनाए रखा. रायडू ने 53 गेंदों की पारी में आठ छक्के और तीन चौके लगाए 82 रनों की पारी खेली. लेकिन रायडू 175 के कुल स्कोर पर उमेश की सीधी थ्रो के कारण रन आउट हो गए. लेकिन धोनी क्रीज पर मौजूद थे.

ऐसे दिलाई जीत आखिरी ओवर में

ड्वेन ब्रावो (नाबाद 14) आखिरी ओवर में एक चौका और एक छक्के के अलावा एक रन लेकर स्ट्राइक धोनी को दी जिन्होंने चौथी गेंद पर अपने चिरपरिचित अंदाज में शानदार छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई.इस जीत के साथ चेन्नई अंकतालिका में पहले स्थान पर गई है.

Comment