No icon

IPL 2018: क्रिस गेल ने बेटी के बर्थडे पर शेयर किया विडियो

मोहाली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में पहला शतक लगाकर क्रिस गेल ने फैंस का दिल जीत लिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली इस जीत और शतक को गेल ने अपनी बेटी को समर्पित किया था। मैच के बाद उन्होंने कहा था कि शुक्रवार को उनकी बेटी 2 साल की हो रही है और वह अपना अवॉर्ड उन्हें डेडिकेट कर रहे हैं।फैंस के साथ सोशल साइट्स पर गेल ने अपनी बिटिया को बर्थडे की बधाई देते हुए एक विडियो शेयर किया है। विडियो में गेल बेटी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। यूनिवर्स बॉस बेटी से पूछते हैं, 'कितने साल की हो गई?' इसके जवाब में वह कहती है, 'टू...।' गेल इसके बाद बेटी को बर्थडे की बधाई देते हैं। बता दें कि आईपीएल में वेस्ट इंडीज के इस धाकड़ बल्लेबाज को आखिरी वक्त में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा। पिछले 2 मैच में उन्होंने धुआंधार पारी खेलकर दिखा दिया है कि उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है। गेल ने चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतक और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक ठोककर आलोचकों को करारा जवाब दिया।

 
 

Comment