सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिए दाऊद की संपत्ति सीज करने के निर्देश
- ByKamal Meshram --
- 2018-04-20
नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को झटका दिया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि दाऊद की संपत्तियां सीज कर दी जाएं। दाऊद की बहन हसीना पारकर और मां अमीना ने याचिका दी थी की मुंबई में संपत्तियों को सीज न किया जाए। जस्टिस आरके अग्रवाल ने दाऊद के परिवार की इस याचिका को खारिज करते हुए सरकार को संपत्तियों को सीज करने की अनुमति
दाऊद के परिवार का तर्क था कि उन्हें जब्ती का नोटिस ठीक तरह से नहीं दिया गया इसलिए वे इसके खिलाफ अपील नहीं कर पाए। दाऊद की बहन और मां ने नोटिस का चुनौती देने के लिए समय की मांग की थी। लेकिन जस्टिस आरके अग्रवाल की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने उनकी याचिका खारिज कर दी और सरकार को जब्ती के निर्देश दे दिए।
Comment