कुशीनगर में हादसा सड़क पर स्कूल ड्रेस में बिखरी थीं बच्चों की लाशें
Thursday, 26 Apr 2018 05:06 am
पढ़ें देश भर की ताज़ा ख़बरें
कुशी नगर के दुदही रेलवे क्रासिंग पर स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आ गई. इस हादसे में 11 बच्चों की मौत की है. जबकि 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं.मिली जानकारी के मुताबिक, डिवाइन मिशन स्कूल की वैन (टाटा मैजिक) आज सुबह 18 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. इसी बीच मानव रहित क्रॉसिंग पर थावे-बढ़नी पैसेंजर ट्रेन से वैन की टक्कर हो गई.
बताया जा रहा है वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चे थे. ड्राइवर रेलवे क्रॉसिंग से यू टर्न ले रहा था तभी वैन ट्रेन से टकरा गई.
टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए. आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते गाड़ी में फसे बच्चों को बचा लिया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.हर कोई स्कूल ड्रेस में बच्चों की लाशें देख कर स्तब्ध रह गया. फिलहाल मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस बल पहुंच चुका है. स्कूल वैन में 18 बच्चे सवार थे. मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है.