
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। आईपीएल 2018 को ओपनिंग वीक में ही 371 मिलियन की व्यूअरशिप मिली है और इसकी लॉन्चिंग के बाद इसे अब तक सबसे ज्यादा बार हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया है। आपको बता दें कि ये आईपीएल का 11वां सीजन है और इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की दो साल बाद वापसी हुई है।
टेलीविजन रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (बीएआरसी) के मुताबिक इस साल टेलिविजन व्यूअरशिप 288.4 मिलियन पर बनी रही, जबकि हॉटस्टार को 82.4 मिलियन व्यूअरशिप मिली। आईपीएल ब्रॉडकास्ट स्टार इंडिया की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, “ये आईपीएल की लॉन्चिंग के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा व्यूअरशिप पाने वाला सप्ताह रहा है।” इसमें आगे कहा गया है कि टेलिविजन व्यूअरशिप में इजाफो को दक्षिण भारत में 30 फीसद अधिक पहुंच का फायदा मिला है।
ब्रॉडकास्टर, जिसे इस संस्करण को मिलाकर अगले पांच वर्षों तक के टूर्नामेंट राइट मिले हुए हैं ने बीते साल के मैचों के पहले वीक की व्यूअरशिप को सार्वजनिक नहीं किया था। इस टूर्नामेंट को 10 टेलिविजन चैनल के साथ ही हॉटस्टार पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है। ये आयोजन छह भाषाओं में जिसमें हिंदी, अंग्रेजी,तमिल, तेलगूस कन्नड़ और बंगाली में प्रसारित किया जा रहा है।
हॉटस्टार स्टार इंडिया का डिजिटल प्लेटफॉर्म है ने 82.4 मिलियन की व्यूअरशिप दर्ज कराई है जो कि बीते वर्ष के मुकाबले 76 फीसद का इजाफा है। स्टार इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि ऐसे में जब आईपीएल की शुरुआत ही हुई है ये डेटा के आधार पर अब तक सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला आईपीएल बन गया है।