
रांची
झारखंड में 34 नगर निकाय चुनावों के लिए पड़े वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। यहां पांच नगर निगमों, 16 नगरपालिका परिषदों और 13 नगर पंचायतों के लिए 16 अप्रैल को वोट डाले गए थे।अभी तक की गणना के आधार पर नगर निगम की 5 में से 3 सीट पर कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) आगे चल रही हैं। रांची नगर निगम में जेएमएम प्रत्याशी वर्षा गढ़ी आगे चल रही हैं। आदित्यपुर में बीजेपी प्रत्याशी मनोज श्रीवास्तव ने बढ़त ले ली है जबकि रामगढ़ में ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन बीजेपी से से आगे है।
लातेहार में मेयर की सीट पर बीजेपी आगे है। चिरकुंडा नगर परिषद (धनबाद) में भी बीजेपी ने बढ़त बना रखी है। वहीं, गिरिडीह में बीजेपी के सुनील कुमार पासवान ने मेयर और प्रकाश राम ने डेप्युटी मेयर की सीट अपने नाम की है।
की गई हैं ये तैयारियां
रांची नगर निगम के वोटों की गिनती के लिए 1274 पोलिंग ऑफिसर्स तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही 400 काउंटिंग असिस्टेंट, 400 रिटर्निंग ऑफिसर टेबल और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की फाइनल सीलिंग के लिए 386 अफसरों की तैनाती की गई है।